भादरा: गांव शेरड़ा में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपित अध्यापक को किया गया कार्यमुक्त
भादरा। शेरड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रा ने एक अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शिकायत पर प्रधानाचार्य ने अध्यापक को कार्यमुक्त कर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेज दिया। ग्रामीणों के विरोध के बीच भिरानी पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज कराने की कार्रवाई जारी थी।