बुजुर्ग का बड़ा आरोप—सफाई कर्मचारी कभी नहीं आता, बरसात में नालियां जाम और रास्ते कीचड़ से लबालब; बरसात में खुली ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल!
बुजुर्ग ने कैमरे पर लगाए गंभीर आरोप
उरई तहसील क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत एर में बरसात शुरू होते ही सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है।
गांव के एक बुजुर्ग ने कैमरे के सामने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी कभी गांव में दिखाई ही नहीं देता, जिसके चलते नालियां कीचड़ और गंदे पानी से लबालब भरी हुई हैं।
रास्तों पर जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है।
बुजुर्ग का कहना है कि बरसात का पानी अब घरों की ओर बढ़ रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों ग्रामीण आवागमन करते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अब बड़ा सवाल—क्या कागजों में हो रही सफाई? क्या गांव में बिना काम के उठ रहा सरकारी वेतन?
प्रशासन कब लेगा संज्ञान?
वीडियो आखिर तक देखें और बताइए—क्या आपके गांव में भी सफाई व्यवस्था का यही हाल है?
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
#Jalaun #Urai #ErVillage #BreakingNews #Cleanliness #GramPanchayat #SafaiKarmi #Rain #Waterlogging #UPNews #HindiNews #ViralVideo #GroundReport #RuralNews #JalaunNews #SwachhBharat #VillageNews #PublicIssue #LocalNews #SonuMaharaj
Kalpi, Jalaun | Jul 9, 2026