जेवर: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर हुई टक्कर, चालक समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब 2 तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई भीषण दुर्घटना में एक चालक समेत दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्येक सदस्य के अनुसार दुर्घटना के वक्त रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ है।