जेवर: चौरोली अंडरपास से पुलिस ने वर्ष 2022 से वांछित शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में लूट की विभिन्न घटनाओं में वर्ष 2022 से वांछित चल रहे शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से रईस के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।