जेवर: रौनिजा गांव में किसानों की 24 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (लोकशक्ति) ने पंचायत की, राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के रौनिजा गांव में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने किसानों की 24 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान भाकियू (लोक शक्ति)के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह मौके पर मौजूद रहे। पंचायत के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर को लेकर चर्चा की।