जेवर: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित निर्माणाधीन जोनल स्पोर्ट्स कंपलेक्स का स्थानीय विधायक ने किया औचक निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित निर्माणाधीन जोनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार को स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह वाचन निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को तय समय के भीतर व गुणवत्तापरक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है।