फारबिसगंज: सिमराहा थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार
सिमराहा थाना पुलिस ने 26 फरवरी को अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी पति रविन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी पति को शनिवार की देर शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया। जानकारी अनुसार, 26 फरवरी को सिमराहा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते 30 वर्षीय बंधन देवी की हत्या कर दी गई थी।