फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन, भू-विवाद से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई
फारबिसगंज थाना में जनता दरबार में चार मामले की सुनवाई की गई. इस मौके पर एक नया मामला दर्ज किया गया वहीं दो मामले का निष्पादन किया गया. शनिवार को 12 बजे से अंचलाधिकारी ललन ठाकुर, राजस्व कर्मचारी अनिश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी द्वारा दोनों पक्षों की बातों को सुना गया. जनता दरबार में बड़ी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के लोग मौजूद थें.