फारबिसगंज: फारबिसगंज उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा की छात्रा स्वीटी कुमारी ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिला का मान
राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना में संपन्न हुए राज्य स्तरीय विज्ञान दिवस 2024 -- 25 के लिखित क्विज प्रतियोगिता में फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा बारा में अवस्थित शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा की वर्ग 11 वीं की छात्रा स्वीटी कुमारी ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।