फारबिसगंज: फारबिसगंज में व्यवसायी से लूट मामले को लेकर राजद के व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव ने जताई चिंता
फारबिसगंज में व्यवसाई से लूट मामले पर राजद नेता ई आयुष अग्रवाल ने कहा यह काफी चिंता की बात है.शनिवार को एक बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा.उन्होंने कहा फारबिसगंज में व्यवसाई प्रदेश सरकार के शासन काल में सुरक्षित नहीं है.उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को पकड़ने का काम करें.उन्होंने राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा.