फारबिसगंज: सिकटी विधायक विजय मंडल के मंत्री बनने पर पहली बार अररिया आगमन पर फारबिसगंज में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सिकटी विधायक विजय मंडल के मंत्री बनने पर पहली बार अररिया आगमन पर फारबिसगंज के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. शुक्रवार को 6 बजे के करीब मंत्री का कारवां अररिया जिला के बार्डर में प्रवेश किया. इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थें. पुल माल से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.