बास्तानार: बास्तानार विकासखंड में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, सांसद और विधायक ने बच्चों का किया स्वागत
शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से बास्तानार विकासखंड में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।