निज़ामाबाद: बड़ा गांव निवासी भाजपा नेता हरिकेश तिवारी की भाभी मीरा तिवारी का निधन, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भाजपा नेता हरिकेश तिवारी की भाभी मीरा तिवारी (पत्नी ऋषिकेश तिवारी) का बीमारी के चलते निधन हो गया वह लगभग 50 वर्ष की थींउनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई परिजनों के अनुसार, मीरा तिवारी लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और उनका उपचार वाराणसी स्थित बीएचयू में चल रहा था ।