बांसगांव: भैरोपुर पुलिया के पास तीन बाइकों की भीषण टक्कर, दरोगा-सिपाही समेत कई लोग घायल, सभी गंभीर घायल गोरखपुर रेफर
बांसगांव-खजनी मार्ग पर भैरोपुर पुलिया के पास शुक्रवार को तीन मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बांसगांव थाने के एक उपनिरीक्षक (दरोगा), एक सिपाही समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।