बड़ौत: भड़ल निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान दोघट पुलिस ने अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 13, 2025 दोघट पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी विजय पुत्र पुष्पेंद्र निवासी भड़ल के विरुद्ध थाना दोघट पर मुकदमा दर्ज विधिक कार्यवाही की जा रही है।