बड़ौत: बामनौली में वृद्ध महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने और मकान का गेट तोड़ने के आरोप में बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Mar 13, 2025 बामनौली गांव में भाकियू संघर्ष मोर्चा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने बेटे के साथ मिलकर ट्रैक्टर से एक मकान के गेट में तोड़-फोड़ कर दी। विरोध में आई वृद्ध महिला पर टैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वृद्ध महिला को रास्ते पर घसीटा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी राममेहर व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।