बांसवाड़ा: नया बस स्टैंड के सामने बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, अंदर मिली शराब की बोतलें; चालक समेत तीन गंभीर घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नया बस स्टैंड के सामने देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर तीन पलटी खा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा ।