बलरामपुर: नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की दृष्टि से थाना ललिया में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ
थाना क्षेत्र के समभ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरियों व दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष,सदस्यों की मीटिंग कर कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। यातायात सुरक्षा के प्रति जागरुक करने को कहा गया। सभी दर्शनार्थियों श्रद्धालुओं को यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत माल वाहक वाहनों(ट्रैक्टर ट्राली, डंपर) का सवारी गाड़ी के तौर पर प्रयोग न करने की बात बताई गई।