कोरांव: पूर्व विधायक मेजा रामकृपाल कोल ने एसडीएम कोरांव को 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर पट्टेदारों को कब्जा दिलाने की मांग की
पूर्व विधायक मेजा रामकृपाल कोल ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी को 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवो में पट्टेदारों को उनकी जमीनों पर शीघ्र कब्जा दखल दिलाए जाने तथा पट्टेदारों के जमीनों पर किए गए अनाधिकृत रूप से कब्जे को खाली कराकर उनको कब्जा दिए जाने जैसी मांगे शामिल रही।