किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में पांच शातिर ठग गिरफ्तार, दो फरार, बोलेरो गाड़ी और मोबाइल बरामद
Kishangarhbas, Alwar | Oct 2, 2026
किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने पुराने सिक्के और करेंसी नोट महंगे दामों में खरीदने का झांसा देकर आम लोगों से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इनमें से दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी नसीम,मुनफेद,शाहीन, मुंफेद और मोहित को गिरफ्तार किया है