बिजनौर: शक्ति की चौक पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में चलाया गया बुलेट बाइक के खिलाफ विशेष अभियान
Bijnor, Bijnor | May 15, 2024 बिजनौर में आज देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई के नेतृत्व में शक्ति चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने तेज धमाका निकलने वाली बुलेट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बलराम यादव ने कई बुलेट को सीज किया है। जिले में सड़क पर बेखौफ दौड़ रही तेज धमाका निकलने वाली बुलेट के खिलाफ लगातार जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।