बिजनौर: मंडावर पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बोतल में देसी शराब भरकर बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | May 15, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा मंडावर में पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बोतल में देसी शराब भरकर बेचने वाली एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम प्रदीप कुमार है जो मंडावर थाना क्षेत्र के गांव हुकूमतपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।