बिजनौर: कस्बा झालू में बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर में दंपत्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Bijnor, Bijnor | May 15, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा झालू में बाइक व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बिजनौर के स्टेशन चौराहा निवासी नीरज गौड़ सीआरपीएफ का जवान है। जो अल्मोड़ा से अपनी पत्नी के साथ वापस आ रहा था। कस्बा झालू में ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई जिसमें दोनों दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए