बिजनौर: गांव किशनबास के पास दबंगों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | May 15, 2024 मंडावर थाना क्षेत्र केव गांव किसनबास के पास मजदूरी कर वापस घर लौट रहे दो युवकों पर कुछ दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आता देख दबंग वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।