ब्यौहारी: बाइक बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन पलटा, चालक घायल, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सूखा गांव में हुआ हादसा
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सूखा गांव में अनियंत्रित होकर सफारी वाहन पलट गया,चालक घायल हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ गए और वाहन में फंसे चालक को निकाल कर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना मंगलवार की दोपहर 1 बजे घटी है।बताया गया की मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गया है।