मेदिनीनगर सदर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार शाम 5 बजे से शांति समिति की बैठक थाना प्रभाारी उत्तम कुमार राय की अध्यक्षता में की गई। बैठक में दोनों समुदाय के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक में सरस्वती पूजा को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।