पलामू जिले के हैदरनगर बाजार में शुक्रवार दिनदहाड़े हुई 50 वर्षीय मो. ईमामुद्दीन की हत्या लेेन देन के विवाद में हुई थी। पुलिस ने इस घटना का तीन घंटे में उदभेदन करते हुए आरोपी 36 वर्षीय मुमताज अहमद उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम की एक देशी पिस्टल, दो मैग्जिन और 8 जिंदा गोली बरामद की गयी है।