मेदिनीनगर (डालटनगंज): दुधिया गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान 9 किलो आईईडी और देसी कट्टा बरामद: एसपी रीष्मा रमेशन
15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव एवं 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव की मौजूदगी पर अभियान के दौरान पुलिस ने 9 किलो की एक आइइडी बरामद की। जिस जगह से आइइडी मिली, वहां से एक देसी कट्टा भी मिला। आइइडी और देसी कट्टा को जमीन में गाड़ कर रखा गया था। जमीन से आइइडी निकालने के बाद उसे मौके पर ही विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल पलामू के हुसैनाबाद में है।