मौजमाबाद: दूदू में नगर पालिका की अनदेखी के चलते ओसवाल कॉलोनी में सड़कों पर जल भराव, लोगों ने आंदोलन की दी चेतावनी
दूदू नगर पालिका की अनदेखी के चलते शहर की ओसवाल कॉलोनी में जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है नालियों का गंदा पानी और बरसात का पानी सड़क पर जमा होने से क्षेत्रवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालत यह है कि कई जगह सड़के तालाब जैसी नजर आने लगी है स्थानीय लोगों का कहना है की समस्या केवल बरसात के दिनों तक सीमित नहीं वर्ष भर बनी रहती है