सैदपुर: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों का धरना जारी, गलत स्थानांतरण पर भी उठाई गई बात, सैदपुर तहसील में एसडीएम को सौंपा पत्रक
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा अपनी विभिन्न लंबित माँगों और हाल में हुए स्थानांतरणों के विरोध में चलाया जा रहा आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। इस बाबत लेखपाल संघ की सैदपुर तहसील अध्यक्ष राहुल मौर्य के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम ज्योति चौरसिया को पत्रक देकर बताया कि संघ की जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।