प्रतापगढ़: दीवानगंज बाजार में अलाव न जलने से कड़ाके की ठंड में बाजारवासियों और राहगीरों को हो रही परेशानी
दीवानगंज बाजार सहित अन्य बाजारों में ठंड के लिए शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं हो सका है। गाइडलाइंस के अनुसार हर सार्वजनिक स्थल और चौराहों पर राहगीरों के लिए अलाव जलाये जाने का निर्देश प्रतिदिन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के द्वारा दिए गए हैं। इलाके में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं।