नानकमत्ता में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 चुनाव में जीत का संकल्प
नानकमत्ता। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होटल सिटी सेंटर, नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर में किया गया। सम्मेलन में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से हिस्सा लेने और नानकमत्ता विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला।
पार्टी नेतृत्व ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री श्याम बाबू पांडे, प्रदेश प्रवक्ता दया शिव कॉलोनी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मंजू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव किरण विश्वास, जिला अध्यक्ष विजय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह, नानकमत्ता विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव सिंह चीमा, खटीमा विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र, खटीमा विधानसभा से ललित, चंद्र सिंह, नानकमत्ता विधानसभा के महामंत्री गुरनाम सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, मधु राणा को नानकमत्ता विधानसभा से आम आदमी पार्टी की संभावित प्रत्याशी के रूप में भी कार्यक्रम में प्रमुखता से देखा गया। @