जनपद ऊधम सिंह नगर। नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 ग्राम से अधिक स्मैक/हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई SSP अजय गणपति के निर्देशन और ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। नानकमत्ता कोतवाली पुलिस ने डैम पार ग्राम गिधौर क्षेत्र से चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार गुरदेव सिंह उर्फ टैटू, निवासी ग्राम गिधौर वालों को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में 130.64 ग्राम स्मैक/हेरोइन, जिसमें शुद्ध वजन 130.04 ग्राम बताया गया है, बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नानकमत्ता कोतवाली में FIR संख्या 200/2026 के तहत धारा 8/21/60 NDPS Act और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अब आरोपी से इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।नानकमत्ता पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले और नशा बेचने वाले अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।