मुरैना नगर: जिला अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड की मारपीट का मामला, सिविल सर्जन के दबाव में कराया झूठा मामला दर्ज, ASP को दिया आवेदन
जिला अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड की मारपीट के मामले में एक नया मोड़ आ गया है और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड ने आज एसपी ऑफिस पहुँचकर ASP को झूठी एफआईआर दर्ज होने की जांच कराने की मांग को लाकर एक आवेदन दिया है।सिविल सर्जन ओर पूर्व RMO के बीच कुछ चल रहा था,इसके चलते मेरे विरुद्ध षड्यंत्र पूर्वक तरीके से मामला दर्ज कराया गया है।इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।