मुरैना नगर: नेशनल हाईवे स्थित सेंटमेरी स्कूल के पास ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटने से लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
नेशनल हाईवे -44 पर स्थित सेंटमेरी स्कूल के आगे ग्वालियर की ओर आज दोपहर अनाज से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली का टायर बीच रास्ते में फट गया।जिससे ट्रैक्टर ट्राली वहीं रखी रह गई और नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।जाम की सूचना पाकर यातायात थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्राली को बीच रास्ते से हटाते हुए अवरुद्ध मार्ग को आरंभ कराया गया।