मावली में काका भतीजे की दो ज्वेलरी शॉप में चोरी: दीवार तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए चोर, गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद किए
उदयपुर जिले मावली काका भतीजे के दोनों की ज्वेलर्स की दुकान पर दूसरी बार चोरी की घटना हुई है।
चोर वहां से सोन-चांदी के आभूषण और नकदी चूरा ले गए।
यही नहीं चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उठा ले गए।
चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिए।
मावली के मुख्य बाजार स्थित दो दुकानों में चोरों ने पीछे की तरफ स्थित खाली प्लॉट से दुकान में घुसने के लिए दुकान की दीवारों को तोड़कर रास्ता बनाया। चोरों ने शिवम ज्वेलर्स और राज ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया,दोनों दुकानें पास-पास हैं। शिवम ज्वेलर्स के मालिक धमेंद्र सोनी और राजकुमार सोनी उनके दुकान पर पहुंचे शटर खोलते देखा तो पुरी दुकान मे सामान बिखरा हुआ था ओर पिछे की दीवार के बड़ा छेद कर रखा था। जिस तुरंत व्यापारी ने पुलिस को सुचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
जैसे ही चोरी की जानकारी मिली तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ओर व्यापार मंडल द्वारा पूरा बाजार बंद कर मुख्य चौराहे पर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया।
चोरों की जानकारी के लिए सीसी टीवी देखने गए तो पता चला सारे कैमरे चोरों ने तोड़ दिए और अंदर से डीवीआर भी उठाकर ले गए। इधर पुलिस जाब्ता पर्याप्त मौजूद रहा। पुलिस व्रत उपाधीक्षक चांदमल सिंगारिया ने बताया कि टीमें गठित कर दी है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की संख्या 4 से 5 थी, जिसका
जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की कोशिश जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन के 7 दिन मैं चोरी का खुलासा करने के आश्वासन पर सभी व्यापारी सहमत हुए।
इस दौरान विधायक पुष्कर लाल डांगी, भाजपा विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, देहात जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल सुथार, व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा, राजेंद्र कुमार गोखरू, कुलदीप सिंह चुंडावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमेंद्र जाट, भूपेंद्र गुर्जर सहित व्यापारी उपस्थित रहे।
थानाधिकारी का अशोक कुमार विश्नोई ने बताया कि करीब 15 किलो चांदी सहित नगदी एवं आभूषण की सही डिटेल रिपोर्ट देने के बाद दर्ज की जाएगी। #मावली_चोरी #मावली #उदयपुर #उदयपुर_न्यूज #राजस्थान #राजस्थान_न्यूज #CCTV #CCTVफुटेज #ज्वेलरी_शॉप_चोरी #ब्रेकिंग_न्यूज #क्राइम_न्यूज #Mavli #Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #JewelleryTheft #CCTVFootage #BreakingNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan
Girwa, Udaipur | Jul 31, 2026