बिसौली: बिसौली कोतवाली प्रभारी ने शिकायत लेकर पहुंचे आंखों से अंधे पीड़ित को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Bisauli, Budaun | Mar 28, 2026 बिसौली कोतवाली में अंधे पीड़ित के साथ मारपीट का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को कोतवाली प्रभारी द्वारा लात-घूंसों से पीटकर धक्के देकर बाहर निकालने की बात कही जा रही है, जिसका शनिवार को 2 बजे करीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला होली के दौरान हुए बाइक और ई-रिक्शा हादसे से जुड़ा है। जिसमें दो युवक घायल हुए थे।