मशरक: जनगणना को लेकर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के साथ की बैठक
Mashrakh, Saran | May 30, 2026 प्रथम चरण का जनगणना कार्य 31 मई तक पूरा किया जाना है और इसकी प्रगति,आंकड़ों की शुद्धता एवं मानवीय त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की समेकित समीक्षा बैठक मशरक प्रखंड सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज कुमार ने शनिवार की दोपहर 2 बजें के लगभग की।