बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के हसनचक बहरामा गांव में आपसी झगड़े में गोलीबारी, एक युवक घायल
Barh, Patna | Oct 31, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के हसनचक बहरामा गांव में गुरुवार को लगभग 11 बजे दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक युवक को गोली लग गई। आनन-फानन में जख्मी हालत में स्थानीय लोगों द्वारा उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।