बाढ़: बाढ़ अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
Barh, Patna | Oct 31, 2024 गुरुवार को मसूद बिगहा निवासी धीरज कुमार की बच्ची को किसी जहरीले प्राणी ने काट लिया,जिसके बाद वे बच्ची को गुरुवार को सुबह 9 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल इलाज कराने के लिए ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बच्ची की मौत हुई है ,इसलिए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।