जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कथित अपहृत महिला को गुजरात से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार महिला के परिजनों के आवेदन पर 18 जून 2024 को शकूराबाद थाना में कांड संख्या 118/24, विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी थी।