गांगड़तलाई: सोडला दूदा में सनातन संस्कृति संरक्षण पर चर्चा की गई, लक्ष्मण गिरी बने खंड अध्यक्ष
पंचायत समिति गांगड़तलाई के ग्राम सोडला दुदा स्थित भेरवजी मंदिर में राष्ट्रीय सनातन मानव धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में सामाजिक-धार्मिक सुधार कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक एकता और जाति-पांति व ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव धर्म अपनाने पर जोर दिया।