चायल: भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा, अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के ननसैनी स्थित आवास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई।