हमीरपुर: महेरा गांव से हथियारबंद बदमाशों ने किशोरी का किया अपहरण, ग्रामीणों ने घेर कर कुछ बदमाशों को पकड़ पुलिस को सौंपा
हमीरपुर जिले के बिवार थाना के गांव महेरा में मंगलवार को सुबह साढ़े छै बजे पूजा करने मंदिर जाने के दौरान किशोरी जा हथियारबंद बदमाशों ने असलहों के बूते अपहरण कर लिया। ग्रामीणों ने कुछ बदमाशों को घेर कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पीड़ित कुंदन ने इस आशय की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस न अपहर्ता को गिरफ्तार कर सकी है न ही किशोरी को बरामद कर सकी है।