फिरोज़ाबाद: दबरई कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में दोषी को सुनाई 10 साल की सजा
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नारखी क्षेत्र में वर्ष 2020 में दर्ज दुष्कर्म एवं अपहरण के मामले में आरोपी जोनी उर्फ जयकिशोर निवासी कपावली को दबरई स्थित पॉक्सो कोर्ट-01 ने 10 वर्ष के कठोर कारावास व ₹24,500 के अर्थदंड से मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब दंडित किया है।