फिरोज़ाबाद: चंद्रवार किला और दतौजी नगर वन केंद्र बनेगा पर्यटन हब: फ़िरोज़ाबाद के डीएम ने किया पर्यटन स्थलों का निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सीडीओ शत्रोहन वैश्य संग ऐतिहासिक चंद्रवार किला व दतौंजी नगर वन केंद्र का मंगलवार दोपहर एक बजे क़रीबन निरीक्षण कर पर्यटन विकास की संभावनाएं परखी। डीएम ने किले के सौंदर्यीकरण और वन केंद्र की आधारभूत संरचना मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों को पर्यावरणीय और पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।