फिरोज़ाबाद: डीएम ने जयना ग्लास वर्क्स का निरीक्षण किया, भट्टी विस्तार और निर्बाध गैस आपूर्ति की उठी मांग
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य संग मंगलवार शाम 5 बजे क़रीबन जयना ग्लास वर्क्स का निरीक्षण किया और कांच निर्माण प्रक्रिया की सराहना की। निर्यातकों ने भट्टी का आकार बढ़ाने और गैस आपूर्ति निर्बाध रखने की मांग रखी। साथ ही कच्चे व तैयार माल की ढुलाई में हो रही परेशानी पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान भी मांगा।