सैदपुर: गंगा में मछुआरों के जाल में फंसा अज्ञात महिला का नग्न शव, हाथ-पैर तार से बांधने के साथ पत्थर से भी बंधा था शरीर
सैदपुर थानाक्षेत्र के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर मंगलवार की देरशाम गंगा में मछलियां पकड़ रहे मछुआरों के जाल में एक अज्ञात महिला का नग्न शव फंसा पाए जाने की जानकारी मिलते ही सैदपुर नगर सहित समूचे क्षेत्र में जबरदस्त सनसनी फैल गई। मछुआरों ने बताया कि अज्ञात महिला का शव काफी पुराना लग रहा था। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।