घाटमपुर: शादी के 17 दिन बाद दुल्हन लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
साढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के 17 दिन बाद दुल्हन लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है।पीड़ित परिवार ने शनिवार शाम 5:00 बजे पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।क्षेत्र के एक युवक की शादी सीतापुर निवासी युवती से धूमधाम से हुई थी। उसके बाद युवती ने घटना को अंजाम दिया।