लखीमपुर: शिवलाल पुरवा में विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न व हत्या की FIR दर्ज
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के शिवलाल पुरवा गांव में विवाहिता चुन्नी देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले 19 वर्षीय चुन्नी देवी का शव घर के बाहर बनी घारी में फंदे से लटका मिला था।